आयरलैंड के बल्लेबाज पीटर मूर (Peter Moor Retirement) ने 15 टेस्ट, 49 वनडे और 21 टी-20 इंटनरेशनल मैच खेलने के बाद 34 साल की उम्र में सन्यास की घोषणा कर दी है। हरारे में पैदा हुए मूर ने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए की थी, इसके बाद वह आयरलैंड शिफ्ट हो गए थे। 

Advertisement

मूर ने अपना आखिरी इंटनरेशनल मैच इस साल फरवरी में खेला था, जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावयो में एकमात्र टेस्ट मैच।  

Advertisement

उन्होंने नवंबर 2014 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में ज़िम्बाब्वे के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने 2016 में क्रमशः अफ़ग़ानिस्तान और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। मूर ने ज़िम्बाब्वे के लिए 8 टेस्ट और अपने सभी 49 वनडे और 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

वह अक्टूबर 2022 में आयरलैंड के लिए क्वालीफाई कर गए।  उनके पास आयरलैंड का पासपोर्ट था क्योंकि उनकी दादी आयरिश थीं। पहली बार मार्च-अप्रैल 2023 में बांग्लादेश और श्रीलंका के टेस्ट दौरों के मूर को आयरलैंड के लिए टीम में चुना गया। उन्होंने आयरलैंड के लिए सात टेस्ट मैच खेले

मूर आयरलैंड के लिए कभी वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले। वहीं आय़रलैंड के लिए खेलते हुए उनके टेस्ट प्रदर्शन में भी गिरावट आई। जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए उन्होंने 35.33 की औसत से रन बनाए और आठ टेस्ट में पांच अर्धशतक बनाए। लेकिन आयरलैंड के लिए खेलते हुए उनकी औसत गिरकर 14.35 हो गई, जिसमें एकमात्र अर्धशतक लगाया, जो जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत में आया था।

बता दें मूर उन 17 खिलाड़ियों में एक थे जो दो अलग-अलग देशों के लिए टेस्ट मैच खेले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार