17 जून। स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और आयरलैंड के बीच डेवेन्टर में त्रिकोणीय सीरीज खेला जा रहा है। 16 जून को खेले गए इस त्रिकोणीय टी- 20 सीरीज के तीसरे मैच में आयरलैंड ने कमाल का खेल दिखाकर स्कॉटलैंड को 46 रन से हरा दिया। इस सीरीज की तीसरी टीम नीदरलैंड्स की टीम है।

Advertisement

इस त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच भी आज खेला जाना है। इस मैच में एक बार फिर आय़रलैंड की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी।

आपको बता दें कि भारत की टीम के खिलाफ भी आयरलैंड की टीम 2 टी- 20 मैच खेलने वाली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैन्स आय़रलैंड क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि भारत की टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 टी- 20 मैच 27 और 29 जून को खेलने वाली है। आय़रलैंड टीम छोटे फॉर्मेट में खासा अच्छा खेल दिखा सकती है। ऐसे में भारत को आयरलैंड जैसी टीम के लिए भी रणनीति बनानी होगी।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

आयरलैंड (कप्तान): पॉल स्टर्लिंग, जेम्स शैनन, एंड्रयू बलबीरनी, सिमी सिंह, गैरी विल्सन (सी), केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, स्टुअर्ट पोएन्टर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, बैरी मैककार्थी, पीटर चेस, विलियम पोर्टरफील्ड, बॉयड रैंकिन , क्रेग यंग

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, केली कोटेज़र (कप्तान), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकिलोड, डायलन बज, माइकल लेस्क, मैथ्यू क्रॉस (डब्ल्यू), मार्क वाट, क्रिस सोल, अलास्डेयर इवांस, स्टू व्हिटिंगहम, क्रेग वालेस, हमज़ा ताहिर, सफ्यान शरीफ, ब्रैडली व्हील

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार