पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने कहा है कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली अपनी काबिलियत और फिटनेस के दम पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, "मुझे भरोसा है कि 100 शतक, वो इस पर भले ही बात नहीं कर रहे हों,

Advertisement

लेकिन हर कोई जानता है कि सचिन के बाद अगर कोई यह कर सकता है तो वो कोहली हैं।"

Advertisement

बाएं हाथ के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "उन्होंने बहुत कम समय मे काफी कुछ हासिल किया है। मुझे उम्मीद है कि जो खिलाड़ी 100 शतकों के रिकार्ड को तोड़ेगा तो वो भारतीय हो। विराट के पास वो काबिलियत और फिटनेस है, जो उस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी अहम है।"

31 साल के कोहली ने अभी तक 70 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। उन्होंने 248 वनडे मैचों में 43 और 86 टेस्ट मैचों में 23 शतक लगाए हैं। सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं।

पठान ने कहा, "मुझे लगता है कि कोहली उस 100 के आंकड़े से 30 पीछे हैं। मुझे उम्मीद है कि संन्यास लेने से पहले वो यह हासिल कर लेंगे। मुझे उम्मीद है कि यह लक्ष्य उनके दिमाग में होगा।"

भारत को इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे पर कोहली का प्रदर्शन टीम के लिए काफी मायने रखेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार