भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर पक्षपात को लेकर तंज कसा था। पठान ने कहा था कि उनका ध्यान हमेशा मैदान पर प्रदर्शन करने पर था, न कि कप्तान को खुश करने पर।

Advertisement

जब पठान को इस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा तो पठान ने 2020 के अपने इस पुराने इंटरव्यू को लेकर अपना पक्ष रखा और एक ट्रोलर की बोलती भी बंद कर दी। इरफ़ान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर "फैन वॉर" और एक "पीआर लॉबी" की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि उस इंटरव्यू में एमएस धोनी के बारे में उनके बयानों को गलत संदर्भ में लिया गया था।

Advertisement

पठान ने उस इंटरव्यू में ये कहा था कि सीनियर राष्ट्रीय टीम में चयन सुनिश्चित करने के लिए किसी क्रिकेटर के होटल के कमरे में हुक्का बार लगाने की उनकी आदत नहीं है। हालांकि, हुक्का वाली टिप्पणी करते समय इरफ़ान ने सीधे तौर पर धोनी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि पूर्व बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ धोनी का ज़िक्र ही कर रहे थे और उन पर टीम में पसंदीदा खिलाड़ियों को रखने का आरोप लगा रहे थे।

इस वीडियो के लिए पठान को जब एक ट्रोलर ने ट्रोल करने की कोशिश की तो पूर्व ऑलराउंडर ने इस यूज़र को भी चुप करा दिया। इस यूजर ने पठान को टैग करते हुए लिखा, 'पठान भाई वो हुक्के का क्या हुआ?'

इस यूजर को उसी की भाषा में जवाब देते हुए पठान ने कहा, "मैं और धोनी साथ बैठकर हुक्का पिएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि धोनी की कप्तानी के शुरुआती वर्षों में इरफ़ान भारत के प्रमुख गेंदबाज़ों में से एक थे। 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप की जीत में, उन्होंने अहम भूमिका निभाई और उस फॉर्म को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दौरों पर भी बरकरार रखा, जिसमें 2008 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक त्रिकोणीय सीरीज जीत भी शामिल है। हालांकि, चोट के चलते उनका करियर ज्यादा लंबा ना हो सका और 2012 में अपने अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट लेने के बावजूद, इरफ़ान को टीम से बाहर कर दिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार