टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इरफान पठान एक बार सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के चलते कुछ लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इरफान ने हाथ में राखी बांधे हुए अपने एक तस्वीर पोस्ट की है।

Advertisement

पठान ने सोमवार (7 अगस्त) को अपने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटोग्राफ पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपने हाथ में राखी बांधी हुई थी और सभी को रक्षाबंधन  के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Advertisement

जिसके बाद कई लोगों ने हिंदु त्यौहार मनानें को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई। एक शख्स ने इरफान निशाना साधते हु कबा कि उनके पिता एक मौलवी हैं और फिर भी ऐसा गैर-इस्लामिक चीजें कर रहे हैं। 

उनके कुछ फैंस ने इसके लिए तारीफ भी की, जबकि कुछ और फैंस ने इसे एक खास धर्म के खिलाफ बताया। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

Advertisement

यह पहला मौका नहीं है जब इरफान पठान के साथ ऐसा हुआ है। इससे पहले पिछले महीने पठान अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करने पर भी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुके हैं।  इस फोटो में पठान की पत्नी ने अपने हाथों में नेल पॉलिश लगाई हुई थी। 

इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ की फोटो पोस्ट करने को लेकर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुके हैं। शमी ने अपनी पत्नी की गाउन में तस्वीर शेयर की थी जिस पर कुछ यूजर्स ने अभद्र टिप्पणियां की थी।

लेकिन इऱफान पठान और मोहम्मद शमी दोनों ने ही इन लोगों का डटकर सामना किया और उन्हें करारा जवाब दिया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार