कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के धाकड़ बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आगामी आईपीएल सीजन (IPL 2024) के शुरू होने से पहले ही एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए आईपीएल 2024 की विजेता टीम का नाम दुनिया के सामने रख दिया है।

Advertisement

CSK या MI नहीं ये टीम जीतेगी आईपीएल!

Advertisement

वायरल वीडियो में रिंकू सिंह फ्लाइट में अभिषेक नायर और चंद्रकांत पंडित के साथ नज़र आ रहे हैं। इसी बीच वो ये दावा करते हैं कि आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ही विजेता का खिताब अपने नाम करने वाला है।

उन्होंने कहा, 'मैं रिंकू सिंह और ये हमारे अभिषेक सर और चंदू सर। हम बैठ चुके हैं फ्लाइट में और हम आ रहे हैं कोलकाता। हम बहुत उत्साहित हैं और हमारी पूरी तैयारी है। इस साल हम ही ट्रॉफी उठाएंगे।' आपको बता दें कि रिंकू सिंह के आत्मविश्वास को देखकर केकेआर फैंस काफी खुश हैं और वो भी ये जरूर उम्मीद करेंगे कि नाइट राइडर्स की टीम तीसरी बार चैंपियन का टाइटल जीते।

आपको बता दें कि केकेआर की टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी होने वाली है। पिछले सीजन वो चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो फिट हैं और आईपीएल 2024 में नाइट राइडर्स की अगुवाई भी करते दिखेंगे। वहीं केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान गौतम गंभीर भी बतौर मेंटर टीम के साथ काम करेंगे।

Advertisement

22 मार्च से शुरू होगा IPL 2024

ये भी जान लीजिए कि आगामी आईपीएल 22 मार्च से शुरू होने वाला है जिसमें सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स सीजन में अपने सफर की शुरुआत 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करने वाली है। ये मैच केकेआर के होम ग्राउंड इडेन गार्डेंस में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार