दलीप ट्रॉफी 2024 का चौथा मुकाबला इंडिया बी और इंडिया सी के बीच अनंतपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंडिया बी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन इंडिया सी के बल्लेबाजों ने अभिमन्यु ईस्वरन के इस फैसले को गलत साबित करते हुए शानदार शुरुआत की। हालांकि, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ दूसरी ही बॉल पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए लेकिन इसके बाद इंडिया सी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

क्रिकेट फैंस को झटका उस समय लगा जब टॉस के समय उन्हें ईशान किशन का नाम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दिखा। किशन झारखंड के लिए बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते समय लगी कमर की चोट के कारण दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच नहीं खेल पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद दलीप ट्रॉफी की टीम में कई बदलाव किए गए, लेकिन किशन को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Advertisement

नतीजतन, जब इंडिया बी के खिलाफ मैच के लिए इंडिया सी की प्लेइंग इलेवन में उनका नाम शामिल किया गया, तो प्रशंसक हैरान रह गए। किशन पहले इंडिया डी की टीम का हिस्सा थे, लेकिन पहले दौर के मैचों में चूकने के बाद संजू सैमसन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया। फैंस को भ्रमित करने वाली दूसरी बात ये थी कि बीसीसीआई ने अपनी मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि इंडिया सी की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में किशन को इंडिया सी की टीम में देखकर हर कोई हैरान रह गया।

किशन को प्लेइंग इलेवन में देखकर फैंस बेशक सरप्राइज़ हो गए हों लेकिन किशन ने सेंचुरी लगाकर अपने फैंस को डबल सरप्राइज दे दिया और एक बार फिर से ये बता दिया कि आखिर क्यों उन्हें टीम इंडिया का भविष्य होना चाहिए। किशन शतक लगाकर नाबाद हैं और उन्हें उम्मीद होगी कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उनका नाम शामिल होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार