26 मार्च, कराची (CRICKETNMORE)। कराची में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर जालमी को 3 विकेट से हराकर पीएसएल 2018 का खिताब जीतने का कमाल कर दिया।
Advertisement
कराची में खेले गए मैच में फाइनल मैच में पेशावर जालमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 में 9 विकेट पर 148 रन बनाए थे तो वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस जीत में एक बार फिर ल्यूक रोंची ने कमाल किया और इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए 26 गेंद पर 52 रन बनाकर मैच का पासा पूरी तरह से इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम के तरफ मोड़ दिया।
Advertisement
आपको बता दें कि ल्यूक रोंची पीएसएल 2018 में मैन ऑफ द प्लेयर के अलावा इस पूरे टूर्नामेंट में 435 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम करने में सफलता पाई है।