30 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। एक तरफ जहां भारतीय टीम वर्ल्ड कप में कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में अभियान शुरू करेगी तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में भारत के उप कप्तान रहेंगे।

Advertisement

ऐसे में वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा ने खास बयान दिया है और साथ ही कप्तान कोहली के साथ अपनी जुगलबंदी पर अपनी राय दी है और साथ ही अपने जिम्मेदारी को लेकर भी बयान दिया है।

Advertisement

रोहित शर्मा ने पहले तो अपनी जिम्मेदारी को लेकर कहा कि उपकप्तान होने से नाते मेरी जिम्मेदारी है कि मैं कोहली के फैसले को लेकर अपनी राय दूं और जब वह संदेह में हों तो उनकी मदद करें।

रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली एक कुशल कप्तान हैं और वर्ल्ड कप में हमारी टीम अच्छा परफॉर्मेंस करेगी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार