किंग्स इलेवन पंजाब का विजयी क्रम शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टूट गया। मजबूत स्कोर बनाने के बाद भी पंजाब मैच हार गई, जिसके बाद टीम के कप्तान केएल राहुल ने ओस को कारण बताया है। पंजाब ने गेल की 99 रनों की पारी के दम पर राजस्थान के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा था।

Advertisement

राजस्थान ने बेन स्टोक्स के 50 और संजू सैमसन के 48 रनों के दम पर यह लक्ष्य हासिल कर पंजाब को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

मैच के बाद राहुल ने कहा, "बाद में जिस तरह की ओस थी उसके हिसाब से टॉस हारना काफी बुरा रहा। इस पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया। हमारे स्पिनर चाहते थे कि गेंद सूखी रहे ताकि वह अपनी ग्रीप बना सकें, लेकिन ओस के कारण यह काफी मुश्किल हो गया।"

उन्होंने कहा कि 185 रनों का स्कोर बचाया जा सकता था लेकिन गेंदबाजों को गीली गेंद से परेशानी हुई।

राहुल ने कहा, "हमने जब बल्लेबाजी की थी तब विकेट रुक कर खेल रही थी उस लिहाज से यह खराब टोटल नहीं था। हमने गेंदबाजी भी बुरी नहीं की, लेकिन हमें गीली गेंद से बेहतर गेंदबाजी करना सीखना होगा। ओस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार