लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल के छह विकेटों के बाद रोहित शर्मा (नाबाद 57) की जिम्मेदारी भरी पारियों के सहारे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement

हालांकि, इस टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर ऐसा बहुत कुछ हुआ जिससे अंग्रेज़ टीम नाखुश दिखी। चाहे मैदानी अंपायरिंग हो या थर्ड अंपायरिंग, इंग्लिश टीम फैसलों पर सवाल उठाती हुई नजर आई और अब सलामी बल्लेबाज़ जैक क्रॉली ने खुलासा किया है कि उनकी टीम पहले दिन किस लिए नाराज थी।

Advertisement

क्रॉली ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'जब हमने बल्लेबाजी की, तो जैक लीच भी कुछ ऐसे ही आउट हुए थे, जहां बॉल काफी कैरी नहीं हुआ और ऐसा लग रहा था कि थर्ड अंपायर ने इसे पांच या छह अलग-अलग एंगल से देखा। मगर जब हम क्षेत्ररक्षण कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि वे इसे एक ही एंगल से देख रहे थे।'

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, '"यही वो कारण था कि हमारा गुस्सा फूट पड़ा। मैं यह नहीं कह सकता कि वो आउट था या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि हमे निराशा इसलिए थी क्योंकि उन्होंने अधिक अच्छी तरह से जाँच नहीं की।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार