पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इंग्लिश स्पिनर जैक लीच ने मसूद के इस फैसले को गलत साबित करते हुए पाकिस्तान को एक के बाद एक दो शुरुआती झटके दे डाले।

Advertisement

पाकिस्तान इस मैच में ठोस शुरुआत की उम्मीद कर रहा था लेकिन ओपनर अब्दुल्ला शफीक और सैम अयूब की जोड़ी ने धीमी और स्थिर शुरुआत की। हालांकि, ये जोड़ी 8वें ओवर तक ही टिकी और बेन स्टोक्स के लिए जैक लीच पहला विकेट लेकर आए। बाएं हाथ के स्पिनर ने आठवें ओवर में शफीक को जाल में फंसाते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

ओवर की पहली गेंद पर लीच ने स्टंप पर फुल डिलीवरी डाली। बल्लेबाज ने इसे मिड-ऑन फील्डर की तरफ डिफेंड किया। इसके बाद अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर आई, जो बल्लेबाज से दूर चली गई और शफीक बीट हो गए। इन दो गेंदों के बाद, लीच ने ऑफ स्टंप लाइन पर तीसरी गेंद फेंकी और ये गेंद पड़ने के बाद टर्न हुई और शफीक क्लीन बोल्ड हो गए। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड टीम के लिए इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हुई है, इसके अलावा मैथ्यू पॉट्स को भी मौका मिला है। क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन बाहर गए हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम में चार बदलाव हुए हैं। बाबर आजम,शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद की जगह नौमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद औऱ कामरान गुलाम आए हैं। कामरान गुलाम इस मुकाबले से डेब्यू कर रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार