17 जुलाई, किंग्सटन (CRICKETNMORE)। कैरीबियाई लीग 2016 के 17वें मैच में जमैका तलावाज़ की टीम ने सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स को 108 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। मैच रिपॉर्ट यहां पढ़ें-

Advertisement

वैन्यू: किंग्सटन

Advertisement

टॉस: सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया

जमैका तलावाज़: कैरीबियाई लीग 2016 के 17वें मैच में जमैका तलावाज़ की टीम ने सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स को 108 रन के विशाल अंतर से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका तलावाज़ की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 183 रन बना लिए। जमैका तलावाज़ की तरफ से अनुभवी संगाक्कारा ने केवल 47 गेंद पर 65 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं क्रिस गेल एक बार फिर फेल हुए और केवल 1 रन बनाकर आउट हुए।

संगाक्कारा के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 35 रन बनाकर कुमार संगाक्कारा का भरपूर साथ दिया। जमैका के शाकिब अल हसन ने अंतिम समय में धमाकेदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 183 रन कर पहुंचाने में खास भूमिका निभाई। शाकिब अल हसन ने केवल 17 गेंद पर 34 रन ठोक डाले। बीयर की बोतल के साथ तस्वीर डालनें पर टीम इंडिया के खिलाड़ी को लगी फटकार

सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के गेंदबाजी में कृष्मार संतोकी को 3 विकेट मिले तो वहीं शेल्डन कॉट्रेल और तबरेज़ शम्सी को 1- 1 विकेट मिला।

Advertisement

सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स: 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स की टीम आश्चर्यजनक रूप से केवल 75 रन पर ऑल आउट हो गई। सेंट किट्स की ओर से केवल जोनाथन कार्टर (23) रन ही मैदान पर जमकर खेल सके। जमैका तलावाज के तरफ से गेंदबाजी में केसरिक विलियम्स ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा आंद्रे रसेल, डेल स्टेन और शकीब अल हसन ने दो-दो जबकि गैरी मथुरिन ने एक विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच: कुमार संगाक्कारा

Advertisement

Pic- Twitter

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार