Caribbean Premier League 2021: कैरेबियन प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में जमैका तालावाहस का सामना सेंट लुसिया किंग्स के साथ होगा।

जमैका तालावाहस बनाम सेंट लुसिया किंग्स: Match Details

  • दिनांक - शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021
  • समय - शाम 7:30 बजे
  • स्थान - वॉर्नर पार्क, बैसेस्टेर, सेंट किट्स

जमैका तालावाहस बनाम सेंट लुसिया किंग्स मैच प्रीव्यू:

जमैका की टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी हैं जिसमें आंद्रे रसल, कार्लोस ब्रेथवेट जैसे खिलाड़ी है। शमारह ब्रूक्स और चाडविक वाल्टन भी बल्लेबाजी में कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं।

टीम के लिए फिडेल एडवर्ड्स बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं। कैश अहमद से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सेंट लुसिया किंग्स के लिए फाफ डू प्लेसिस बतौर कप्तान नजर आएंगे। वो कई दिनों के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। आंद्रे फ्लेचर टीम के लिए बल्लेबाजी में बड़ी अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। इस टीम में हाल ही में आरसीबी में शामिल होने वाले टिम डेविड भी खेलते हुए नजर आएंगे। समित पटेल में गेंद और बल्ले दोनों के साथ टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।

जमैका तालावाहस बनाम सेंट लुसिया किंग्स Head To Head:

  • कुल मैच - 15
  • जमैका तालावहास - 9
  • सेंट लुसिया किंग्स - 6

जमैका तालावाहस बनाम सेंट लुसिया किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन -

जमैका तालावाहस - आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हैदर अली, चाडविक वाल्टन, फिदेल एडवर्ड्स, कैस अहमद, जेसन मोहम्मद, मिगेल प्रिटोरियस, जोशुआ जेम्स, शमारह ब्रूक्स, कार्लोस ब्रेथवेट / क्रिस ग्रीन

सेंट लूसिया किंग्स - फाफ डु प्लेसिस, आंद्रे फ्लेचर, समित पटेल, रोस्टन चेज, मार्क देयाल, वहाब रियाज, केसरिक विलियम्स, उस्मान कादिर, ओबेड मैककॉय, रहकीम कॉर्नवाल, टिम डेविड

जमैका तालावाहस बनाम सेंट लुसिया किंग्स फैंटेसी इलेवन -

विकेटकीपर- चाडविक वाल्टन, आंद्रे फ्लेचर
बल्लेबाज - रोवमैन पॉवेल, टिम डेविड, फाफ डू प्लेसिस
ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, रहकीम कॉर्नवाल, समित पटेल
गेंदबाज - फिदेल एडवर्ड्स, क्रिस ग्रीन, वहाब रियाज

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार