इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने टेस्ट करियर में 30वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर ली है। एंडरसन श्रीलंका के साथ गॉल में जारी दूसरे टेस्ट मैच से पहले करियर में 29 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेकर ग्लैन मैक्ग्राथ के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर थे।

Advertisement

उन्होंने श्रीलंका के साथ दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी के दौरान निरोशन डिकवेला को आउट करके टेस्ट में 30वीं बार पांच विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने सुरंगा लकमल को आउट करके पारी में अपना छठा विकेट पूरा किया।

Advertisement

पहले दिन श्रीलंका के जो चार विकेट थे, उनमें से एंडरसन ने तीन विकेट अपने नाम किए थे।

एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर है। उन्होंने अब तक 606 विकेट चटकाए हैं। वह टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।

38 साल के एंडरसन को एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए और 14 विकेट चाहिए और इसके बाद वह पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले से आगे निकल जाएंगे।

एंडरसन टेस्ट में लगातार 15 साल तक एक टेस्ट पारी में 5 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार