भारत के खिलाफ 13 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड अपने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) को आराम दे सकती है। इंग्लैंड के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इसके संकेत दिए हैं। एंडरसन ने चेन्नई में ही खेले गए पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी और दूसरी पारी में शुभमन गिल, अंजिक्य रहाणे और ऋषभ पंत का विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम रोल निभाया था। 

Advertisement

टीम मैनेजमेंट ने अपनी रोटेशन पॉलिसी के चलते एंडरसन को आराम देगा। इंग्लैंड को इस साल कुल 17 टेस्ट मैच खेलने हैं और ऐसे में मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। 

Advertisement

एंडरसन की जगह उनके साथी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। 

इंग्लैंड के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, " यह मुश्किल है (एंडरसन को टीम से बाहर करना), वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। आपको इंतजार करना होगा और देखना होगा, लेकिन मैं विजेता टीम को बदलने के लिए खिलाफ नहीं हूं। ब्रॉड ने आखिरी मैच नहीं खेला था और हमारे पास यहां कई गेंदबाज हैं जिन्हें हम कभी भी खिला सकते हैं।”

ब्रॉड श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। लेकिन दूसरे टेस्ट में उनकी जगह एंडरनसन को मौका मिला था। एंडरसन अब तक इस फॉर्मेट में 611 विकेट हासिल कर चुके हैं औऱ सबसे ज्यादा विकेट की लिस्ट में अनिल कुंबले (619) को पछाड़ने के करीब हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार