Jamie Overton 107M Six: इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred) खेला जा रहा है जहां बीते रविवार (11 अगस्त) को टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) के बीच खेला गया। इस मैच में  निकोलस पूरन ने महज़ 33 बॉल पर नाबाद 66 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

इस मैच में काफी लंबे छक्के देखने को मिले। निकोलस पूरन ने बल्लेबाजी के दौरान 113 मीटर लंबा छक्का लगाया जबकि मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की पारी में जेमी ओवरटन ने 107 मीटर लंबा छक्का दे मारा। उनके इस छक्के का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ओवरटन के बल्ले से ये छक्का पारी की 99वीं गेंद पर देखने को मिला जब मैथ्यू पॉट्स ने गेंद बिल्कुल ओवरटन के पाले में डाल दी और ओवरटन ने खड़े-खड़े गेंद को स्टेडियम की छत तक पहुंचा दिया। ओवरटन के बल्ले से गेंद लगते ही एक मधुर आवाज़ आई और पता चल गया कि ये गेंद एक लंबे छक्के के लिए जाने वाली है। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने फिल सॉल्ट की 28 बॉल पर 61 रन की पारी के दम पर निर्धारित 100 गेंदों में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए और सुपरचार्जर्स को 153 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 97 गेंदों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। निकोलस पूरन ने अपनी टीम के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्द्धशतक लगाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार