इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत की राह पर चलती हुई नज़र आ रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने अपने 6 विकेट महज 150 रनों पर गंवा दिए हैं। हालांकि, पांचवें दिन लंच तक इंग्लिश टीम मज़बूती से वापसी करती हुई नजर आ रही थी लेकिन लंच के बाद कहानी एकदम से बदल गई।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने अपने चौथे स्पेल में धमाकेदार वापसी करते हुए दो ओवरों में दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया के लिए जीत की नींव रख दी। इस दौरान बुमराह ने जिस तरह से जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया उसने सभी का मन मोह लिया।

Advertisement

बुमराह ने बेयरस्टो को टी-20 अंदाज़ वाला यॉर्कर डाला और बेयरस्टो को गेंद बिल्कुल भी समझ नहीं आई। जब तक बेयरस्टो का बल्ला गेंद के नीचे आता तब तक उनकी गिल्लियां बिखर चुकी थी। बेयरस्टो आउट होने के बाद हक्के-बक्के नजर आए और पवेलियन जाते वक्त निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।

बेयरस्टो को अपनी यॉर्कर पर नचाने के बाद बुमराह बाकी बल्लेबाज़ों पर भी कहर ढाते नजर आए। टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने से महज 4 कदम दूर है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या जो रूट अपनी टीम को इस हार से बचा पाते हैं कि नहीं क्योंकि वो अभी भी क्रीज पर इंग्लिश टीम की उम्मीद बनकर डटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार