इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्राइविंग सीट पर है। पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी और इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के दो विकेट भी चटका दिए।

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं और वो अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 456 रन पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित वापसी कर रहे झाई रिचर्डसन ने किया। बेशक रिचर्डसन को 4 ओवरों में एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन इस दौरान उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया।

Advertisement

24 साल के हासिब हमीद तो रिचर्डसन के सामने पानी भरते हुए नजर आए। रिचर्डसन के पूरे ओवर में वो गेंद को मारना तो दूर वो छू भी नहीं पा रहे थे। रिचर्डसन की स्विंग और रफ्तार के आगे ये युवा बल्लेबाज़ पूरी तरह से बेबस नजर आया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस रिचर्डसन की गेंदबाज़ी की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस टेस्ट की बात की जाए तो इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों पर तीसरे दिन काफी दबाव होगा क्योंकि अगर उनकी बल्लेबाज़ी पहली पारी में फ्लॉप हुई तो ये टेस्ट भी हाथ से निकल सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार