SA20 लीग के पहले मैच में एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच सीजन के पहले मैच में जोफ्रा आर्चर ने 18 महीने बाद मैदान पर वापसी की। MI केपटाउन के लिए खेलते हुए अपने पहले ही मैच में जोफ्रा आर्चर ने छाप छोड़ते हुए 4 ओवर के स्पैल में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में कहर बरपाते हुए ओवर की तीसरी गेंद पर विहान लुबे को आउट किया था।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने इस विकेट के साथ एक सटीक मेडेन ओवर भी फेंका। हालांकि, उनके हमवतन जोस बटलर उनको बक्षने के मूड में नहीं थे और लगभग-लगभग उन्होंने जोफ्रा आर्चर की वापसी पर ग्रहण लगाने का काम कर ही दिया था। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पैडल शॉट के माध्यम से बटलर ने पूरे 6 रन बटोरे। 

Advertisement

आर्चर के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बटलर अपने स्टंप्स के पार चले गए और जोफ्रा आर्चर को ऐसे खेला मानो आर्चर एक छोटे बच्चे हों। बटलर ने बड़ी सहजता से गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के ऊपर से छक्का के लिए भेजा था। जोस बटलर के इस छक्के को देखकर आर्चर के चेहरे पर भी मुस्कान सी आ गई। वहीं अगर मैच की बात करें तो एमआई केपटाउन ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतने में कामयाबी पाई।

MI की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पार्ल रॉयल्स की टीम ने 142 रन बनाए। रनचेज के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस के नाबाद 70 रनों की पारी के बदौलत MI केपटाउन ने 15.3 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त करते हुए एक बोनस पॉइंट भी हासिल किया। डेवाल्ड ब्रेविस को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार