लंदन, 15 अक्टूबर | इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर दो वर्ल्ड कप जीतने का इतिहास रच सकती है। इंग्लैंड ने इसी साल अपने घर में न्यूजीलैंड को नाटकीय अंदाज में फाइनल में मात दे पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Advertisement

आर्चर ने अंग्रेजी अखबार 'द टैलीग्राफ' से कहा, "उम्मीद है कि हम अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीत सकें। हम टेस्ट चैम्पियनशिप में रैकिंग में आगे जाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम इतिहास रच सकते हैं। हमने इसकी शुरुआत कर दी है।"

 
Advertisement

तेज गेंदबाज ने कहा, "उम्मीद है कि हम एक के बाद एक वर्ल्ड कप जीत सकेंगे। कौन कह सकता है कि हम ऐसा नहीं कर सकते। हमारी टीम में हर कोई लगभग एक ही उम्र का है। हम काफी वर्षो तक एक साथ रहेंगे।"

आर्चर ने वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था और 20 विकेट लिए थे। इसके बाद एशेज सीरीज में भी आर्चर ने बेहतरीन खेल दिखाया था और चार मैचों में 22 विकेट चटकाए थे।

आर्चर ने अपने प्रदर्शन पर कहा, "मैं जानता हूं कि मुझे क्रिकेट को लेकर और मानसिकता को लेकर क्या करना है। मैं उस दौर में हूं जहां मुझे पता है कि अपने आप की देखभाल कैसे करनी हैं। मुझे पता है कि मेरे लिए क्या चीज काम करेगी और क्या नहीं।"

इंग्लैंड नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जहां वो पांच टी-20 मैचों और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार