India vs England T20I: जोस बटलर (Jos Buttler) की अगुआई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस महीने पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बटलर के पास भारत के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

12000 टी-20 रन

Advertisement

बटलर अगर 33 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 12000 या उससे ज्यादा रन रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स,विराट कोहली, डेविड वॉर्नर ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

150 टी-20 इंटरनेशनल छक्के

बटलर ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में 118 परियों में 146 छक्के जड़े हैं। अगर वह 4 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं को वह टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा (205), मार्टिन गुप्टिल (173) और मोहम्मद वसीम (158) ही इस फॉर्मेट में 150 छक्कों की आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के

Advertisement

बटलर अगर एक छक्का जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के आठवें क्रिकेट बन जाएंगे। बटलर ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 367 मैच की 372 पारियों में 349 छक्के जड़े हैं। अभी रोहित शर्मा (624), क्रिस गेल (553), शाहीद अफरीदी (476), ब्रैंडन मैकुलम (398), मार्टिन गुप्टिल (383), एमएस धोनी (359) और सनथ जयसूर्या (352) ही ऐसा कर पाए हैं। 

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जैकब बेथल, लियाम लिविंगस्टोन,रेहान अहमद, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स,जैमी स्मिथ, फिलिप सॉल्ट, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार