Afghanistan vs England: अफगानिस्तान ने बुधवार (26 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में हार के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। 

Advertisement

हार से निराश इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर ने मुकाबले के बाद कहा कि गेंदबाजी में आखिरी 10 ओवर में सफल ना हो पाना टीम पर भारी पड़ा। 

Advertisement

बटलर ने कहा, “ टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना निराशाजनक है। खेल में हमारे पास मौके थे, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाए। रूट ने अविश्वसनीय पारी खेली और हमें जरूरत थी कि टॉप 6 बल्लेबाजों में से एक उनके साथ रुके। आखिरी 10 ओवरों में हम कुछ हद तक सफल नहीं हो पाए। इब्राहिम को श्रेय जाता है, उन्होंने शानदार पारी खेली। आखिरी 10 ओवरों में 113 रन बनाकर उन्होंने उस पिच पर बहुत अच्छा स्कोर बनाया। दुर्भाग्य से अपने चौथे ओवर में उन्हें (वुड को) घुटने में चोट लग गई, दर्द के बावजूद गेंदबाजी करने और काफी जज्बा दिखाने के लिए उन्हें श्रेय जाता है। अगर मुझे पता होता कि मैं जिस तरह से खेलता हूं वैसा नहीं खेल पाऊंगा (अपने खराब फॉर्म का जिक्र करते हुए), दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक होने के नाते जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो यह निराशाजनक होता है। मैं कोई भी इमोशनल फैसला नहीं लेना चाहता।”

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। जिसमें इब्राहिम जादरान ने 146 गेंदों में 177 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। 

इसके जवाब में इंग्लैंड 49.5 ओवर में 317 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें जो रूट ने 111 गेंदो में 120 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार