Scotland vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पिछले हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान पिंडली में लगी चोट के कारण अगले महीने स्कॉलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड की जगह टीम में राइली मेरेडिथ (Riley Meredith) को टीम में शामिल किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार 2021 में खेले थे। हेजलवुड की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वह सितंबर में ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के मद्देनजर सिलेक्टर्स हेजलवुड को लेकर सावधानी बरतना चाहते हैं। 

Advertisement

मेरेडिथ समरसेट के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने टी-20 ब्लास्ट में 14 विकेट औऱ वनडे मुकाबलों में 6 विकेट हासिल किए हैं। तीन साल पहले न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अपने पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 8 विकेट लिए थे। 

Advertisement

हेजलवुड दूसरे तेद गेंदबाज हैं जो इस सीरीज से बाहर हुए हैं। इससे पहले द हंड्रेड खेलने के दौरान स्पेंसर जॉनसन चोटिल होकर बाहर हुए। 

मेरेडिथ के अलावा जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट और नाथन एलिस के साथ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी और मार्कस स्टोइनिस और संभवत: कप्तान मिचेल मार्श तेज गेंदबाजी के विकल्प हैं । एडम ज़म्पा और अनकैप्ड कूपर कोनोली स्पिन गेंदबाजी का विकल्प है। 

बता दें कि मिचेल स्टार्क इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। वहीं पैट कमिंस इंग्लैंड औऱ स्कॉटलैंड के खिलाफ किसी भी टीम में शामिल नहीं हैं। 

स्कॉटलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज की शुरूआत 4 सितंबर से ईडनबर्ग में होगी। यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी। 

Advertisement

स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), राइली मेरेडिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार