भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में संंपंन्न हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब रिटायरमेंट के बाद वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ क्रिकेट के मुद्दों पर बात करते हुए भी दिखे लेकिन अश्विन ने इस दौरान इस जर्नलिस्ट के मज़े भी अच्छे से लिए।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है जिसमें जर्नलिस्ट अश्विन से पूछता है कि क्या वो भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर बनना चाहेंगे? 

Advertisement

इस सवाल के जवाब में अश्विन कहते हैं कि ये उनका मस्ती करने का टाइम है ना कि सेलेक्टर बनकर सिरर्दर्दी लेने का। अश्विन जवाब में कहते हैं, आप एक काम करो, आप मुझे जिस भी रोल में देखना चाहते हो, उसे मेरे सिर पर मीम बनाकर लिख दो। अभी मैंने भी फैसला नहीं किया है कि मुझे आगे क्या करना है। मैं अभी जो कर रहा हूं, ठीक है, अभी बक*दी करने का टाइम है मेरा।' 

इसके अलावा अश्विन ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल को वनडे टीम का उप-कप्तान नियुक्त करने पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने चयनकर्ताओं के भविष्य के कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ये फैसला भविष्य को देखते हुए लिया है। अश्विन ने कहा, “ज़रा सोचिए कि हम मौजूदा टीम में से किसे उप-कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि गिल को नियुक्त करने का फैसला सही था या गलत, लेकिन जो मुद्दा उठाया गया वो सही था कि वो पिछली सीरीज़ में भी उप-कप्तान थे। मैं गलत भी हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने टेस्ट मैचों में भी कुछ उप कप्तानी की है। मुझे लगता है कि ये फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है क्योंकि प्रबंधन इस बारे में सोच रहा होगा कि भविष्य में उनका कप्तान कौन हो सकता है।"

अश्विन ने आगे बोलते हुए कहा, "अगर शुभमन भविष्य में कप्तान बनते हैं तो वह मार्गदर्शन के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह पर निर्भर रह सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार