Kagiso Rabada vs Kamran Ghulam : कप्तान शान मसूद (Shan Masood) औऱ बाबर आजम (Babar Azam) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में लड़ाई जारी रखी है। फॉलोऑन खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में अभी भी अफ्रीकी टीम के स्कोर से 109 रन पीछे है जबकि उनके हाथ में सिर्फ 7 विकेट हैं।

Advertisement

टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान ने पहले ही सेशन में खुर्रम शहजाद और कामरान गुलाम के विकेट गंवा दिए। हालांकि, गुलाम जिस गेंद पर आउट हुए उस गेंद पर शायद दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो जाता। रबाडा की इस गेंद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गुलाम पाकिस्तानी पारी के 67वें ओवर में आउट हुए।

Advertisement

रबाडा ने इस ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के पास डाली जो कि एक फुल-लेंथ गेंद थी। ये गेंद पिच होने के बाद गुलाम के लिए अंदर की तरफ आई।ड्राइव करने की कोशिश कर रहे बल्लेबाज ने लाइन को गलत समझा और सीधी गेंद के लिए खेला। लेकिन रबाडा की गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकलकर ऑफ स्टंप को हिला गई। इसके बाद रबाडा को गुस्से में विकेट का जश्न मनाते हुए भी देखा गया। आप वीडियो नीचे देख सकते हैं।

हालांकि, पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर ये है कि चौथे दिन लंच तक कप्तान शान मसूद 137 रन बनाकर नाबाद हैं और अब पाकिस्तान को इस टेस्ट में बचाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधो पर है। दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरूआत शानदार रही और मसूद ने बाबर आजम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 205 रन जोड़े। बाबर आजम ने 124 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 81 रन बनाए और मार्को यान्सेन का शिकार बने। वहीं, मसूद अभी भी नाबाद खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार