Kamindu Mendis equals Saud Shakeel’s World Record: श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पहली बार नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रचा। कामिंदु 147 साल के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा मुकाबलों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामलेम में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

 जुलाई 2022 डेब्यू के बाद लगातार सात मैच में मेंडिस ने पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेवी है। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के सऊद शकील की बराबरी की, जिन्होंने दिसंबर 2022 में डेब्यू करते हुए लगातार सात मैच में पचास या उससे ज्यादा रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा कामिंदु टेस्ट में श्रीलंका के लिए सबसे तेज आठ पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 11 पारियों में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने मलिंडा वर्नापुरा को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने इसके लिए 19 पारियां खेली थी। 

बता दें कि मेंडिस इससे पहले श्रीलंका के लिए टेस्ट में नंबर 6, नंबर 7 औऱ नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ चुके हैं। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर कामिंदु का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था औऱ उन्हें अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए श्रीलंका की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

गौपतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम क शुरूआत खराब रही औऱ 106 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद कामिंदु ने एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार