पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं लेकिन इस बार वजह क्रिकेट से जुड़ी हुई नहीं है। दरअसल, कामरान के घर पर चोरों ने धावा बोला और उनके बकरे को चोरी करके ले गए। कामरान लाहौर में एक निजी हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं और उनके पिता के अनुसार, उनका बलि का एक बकरा उनके घर से चोरी हो गया है।

Advertisement

ये घटना उस समय हुई जब अकमल परिवार एक दिन पहले कुर्बानी के लिए छह बकरे लाया था और उन्होंने लाहौर में अपने घर के बाहर उन्हें एक साथ बांधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात तड़के करीब तीन बजे हुई जब बलि के बकरों पर नजर रखने वाला नौकर सो रहा था। अकमल के पिता के अनुसार, लापता बकरा लॉट में सबसे अच्छा था और इसकी कीमत लगभग 90,000 रुपये थी।

Advertisement

क्रिकेटर के परिवार को आश्वासन दिया गया है कि बकरे को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अकमल के पिता ने द न्यूज इंटरनेशनल को अपने लापता बकरे पर कहा, "चोरों ने उनमें से सबसे अच्छा बकरा चोरी किया है, जो 90,000 रुपये की कीमत पर खरीदा गया था।" ज़ाहिर है कि अकमल परिवार इस समय काफी चिंतित है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें ये बलि का बकरा मिलता है या नहीं।

वहीं, अगर अकमल के क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी 20 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 2002 में राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया और मोइन खान के बाद विकेटकीपर की भूमिका निभाई। हालांकि, उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा जिसके चलते वो टीम से ज्यादातर बाहर ही रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार