पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी ने कामरान अकमल के साथ समझौता कर मतभेदों को दूर कर लिया है, जिससे यह पुष्टि हो गई कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज अगले सीजन में टीम की ओर से ही खेलेंगे। 53 टेस्ट, 157 एकदिवसीय और 58 टी20 मैच खेल चुके 39 वर्षीय खिलाड़ी अकमल छह साल से जाल्मी के अभिन्न अंग हैं, लेकिन हाल ही में फ्रेंचाइजी से उन्हें रिहा करने का आग्रह किया गया था।

Advertisement

अकमल पीएसएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन प्लेयर ड्राफ्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें प्लेटिनम श्रेणी से हटाकर सिल्वर श्रेणी में डाल दिया था।

Advertisement

अकमल ने कहा, 'जहां तक श्रेणी का सवाल है, तो शुरुआत में जब इसकी घोषणा की गई तो मैं खुश नहीं था। मैं अपने अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के बावजूद अपनी श्रेणी के डिमोशन को देखकर बहुत हैरान था।'

हालांकि, बुधवार को अकमल ने ईएसपीएनक्रिकइनफो को बताया कि मतभेदों को दूर कर लिया गया है और वह जाल्मी के लिए ही खेलना जारी रखेंगे।

जाल्मी के मुख्य कोच मोहम्मद अकरम ने कहा, 'हम कामरान का बहुत सम्मान करते हैं।'
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार