केन विलियमसन (Kane Williamson) और हेनरी निकल्स (Henry Nicholls) ने श्रीलंका के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार बल्लेबाजी से वो कर दिखाया जो न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ। विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का छठा दोहरा शतक जड़ते हुए 296 गेंदों में 23 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 215 रन की पारी खेली। वहीं निलल्स ने 240 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए औऱ अपना पहला दोहरा शतक बनाया। इस दौरान निकल्स ने 15 चौके और 4 छक्के जड़े। 

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट के 93 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में दो बल्लेबाजों ने दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

Advertisement

विलियमसन और निकल्स ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 363 रनों की साझेदारी की। टेस्ट में दो या उससे ज्यादा बार 350 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली तीसरी जोड़ी बनी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन और बिल पोंसफोर्ड, रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने ही यह कारनामा किया था। 

इसके अलावा विलियमसन ने दो कीर्तिमान अपने नाम किए। विलियमसन ने टेस्ट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में 17000 रन का आंकड़ा भी छू लिया जो इससे पहले सिर्फ रॉस टेलर ने किया था।

विलियमसन और निकल्स के दोहरे शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 580 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। श्रीलंका की शुरूआत पहली पारी में खराब रही औऱ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाए हैं। कप्तान दिमुथ करुणारत्तने (16) औऱ प्रभात जयसूर्या (4) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार