न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। विलियमसन के टेस्ट करियक का यह 32वां शतक है। विलियमसन शानदार फॉर्म में हैं, पिछले सात टेस्ट मैच में उनके बल्ले से 7 शतक आए हैं। 

 
Advertisement

सबसे तेज 32 शतक

Advertisement

विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 172 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। विलियमसन ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 174 पारियों में 32 टेस्ट शतक पूरे किए थे। 

टेस्ट में चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक

टेस्ट में चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में विलियमसन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चौथी पारी में पांचवां शतक जड़कर पाकिस्तान के यूनिस खान की बराबरी की। सुनील गावस्कर, रिकी पोंटिंग, रामनरेश सारवान और ग्रीम स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को उन्होंने इस लिस्ट में पीछे छोड़ा है।  

न्यूजीलैंड के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए एक सीरीज में तीन या उससे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा एंड्रयू जोन्स, रॉस टेलर और डेरिल मिचेल ने यह कारनामा किया है। बता दें कि विलियमसन ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। 

18000 इंटरनेशनल रन

विलियमसन ने शतकीय पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18000 रन भी पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह न्यूजीलैंड के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। 18199 रन के साथ रॉस टेलर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार