India vs New Zealand 2nd Test:भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 

Advertisement

विलियमसन ग्रोइन इंजरी से उबर रहे हैं, उन्हें यह चोट श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी। विलियमसन इस कारण बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह फिलहाल न्यूजीलैंड में ही रहेंगे और अपनी  रिकवरी पर काम करेंगे, जब तक पूरी तरह फिट नहीं हो जाते। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने उम्मीद जताई कि विलियमसन तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

स्टीड ने कहा, “ "हम केन पर नज़र बनाए हुए हैं और वह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी 100% फिट नहीं है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उसमें और सुधार होगा और वह तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। हम उसे खुद को तैयार करने के लिए जितना संभव हो उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहेंगे।

इसके अलावा ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें सिर्फ पहले मुकाबले के लिए ही टीम में चुना गया था। ब्रेसवेल पिता बनने वाले है, इसलिए वह वापस न्यूजीलैंड जाएंगे। दूसरे औऱ तीसरे टेस्ट के लिए स्पिनर ईश सोढ़ी टीम के साथ जुड़ेंगे। 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हराया था। 36 साल बाद ऐसा हुआ जब न्यूजीलैंड ने भारत को उसकी सरजमीं पर ही मात दी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से होगा औऱ तीसरा औऱ आखिरी टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विलियम ओ'रूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउदी, विल यंग।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार