New Zealand vs Bangladesh: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson Catch) द्वारा सोमवार (24 फरवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में शानदार फील्डिंग प्रदर्शन किया। 

Advertisement

विलियमसन ने पहले माइकल ब्रेसवेल द्वारा डाले गए पारी के नौंवे ओवर की दूसरी गेंद पर तंजीद हसन का कैच पकड़ा। इसके बाद विलियमसन ने ब्रेसवेल द्वारा ही डाले गए पारी के 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर तौहीद हृदोय का बेहतरीन कैच लपका।  

Advertisement

फुल लेंथ गेंद पर थोड़ी जगह बनाकर हृदोय ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट खेला। एक्स्ट्रा कवर से पीछे की तरफ दौड़ लगाकर विलियमसन ने स्लाइड मारते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच लपका। 

विलियमसन के इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है उनकी जमकर तारीफ हो रही है।  

हृदोय 24 गेंद खेलकर सिर्फ 7 रन ही बना पाए, इससे पहले भारत के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। 

बता दें न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी और इस मैच में जीत के साथ टीम की सेमीफाइनल की सीट पक्की हो जाएगी और बांग्लादेश को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीतना जरूरी है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। बीमार डेरिल मिचेल औऱ नाथन स्मिथ की जगह काइल जैमीसन और रचिन रविंद्र की वापसी हुई है। वहीं बांग्लादेश टीम में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। सौम्या सरकार और तंजीम साकिब  की जगह महमादुल्लाह औऱ नाहिद राणा टीम में आए हैं। 

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (सी), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के।

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार