यूएई में हुए आईपीएल के 13वें संस्करण में खिलाड़ियों द्वारा कई बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले। यह टी-20 लीग वर्ल्ड के कई अलग-अलग युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने का अच्छा प्लेटफार्म बन रहा है। इस बार आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान और भारत के जबरदस्त ऑलराउंडरों में से एक कपिल देव ने उस खिलाड़ी का नाम लिया है जिसे वो आईपीएल 2020 का हीरो मानते है। कपिल देव ने जिस खिलाड़ी का नाम लिया वह कोई और नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस साल अपनी गेंदबाजी से ढेरों विकेट चटकाने वाले यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन है।

Advertisement

टी नटराजन ने इस सीजन में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी गेंदबाजी से सबको दीवाना बना दिया। इस गेंदबाज ने इस साल टूर्नामेंट में कुल 16 विकेट अपने नाम किए।

नटराजन के इस प्रदर्शन को देखकर अब उनका चुनाव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टी-20 टीम में हुआ है।

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में नटराजन के बारे में बात करते हुए कपिल देव ने कहा,"नटराजन आईपीएल में मेरे हीरो थे। यह युवा खिलाड़ी निडर था और उन्होंने कई यॉर्कर मारे। यॉर्कर ना सिर्फ अभी बल्कि 100 सालों में भी सबसे शानदार गेंद रही है।"

आईपीएल के 13वें सीजन में हैदराबाद के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल हो जाने के बाद मैनजमेंट ने टी नटराजन को टीम में शामिल किया और तब नटराजन ने अपने प्रदर्शन से सभी के नजर में आ गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार