आईपीएल के जरिए तमाम गुमनाम क्रिकेटर्स की किस्मत खुली है। आईपीएल नीलामी के दौरान रातों-रात खिलाड़ियों को करोड़पति बनते हुए देखा गया है। ऐसे कई उदाहरण हैं जो आपको किस्मत पर यकीन करने पर मजबूर कर देंगे। एक बार फिर आईपीएल ने कटिहार जिले के छोटे से गांव हंसवर के रहने वाले शख्स को करोड़पति बना दिया है।

Advertisement

प्लंबर मिस्त्री का काम करने वाले बबलू मंडल नाम का शख्स आईपीएल में फैंटेसी 11 जीतकर रातों-रात करोड़पति बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बबलू ने फैंटेसी 11 में अपनी टीम चुनकर 59 रु गेम में लगाए थे। उसने मैच पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन उसको सुबह मैसेज मिला कि वह नंबर 1 पर रहा है और वो एक करोड़ जीता है। 

Advertisement

एक करोड़ रुपये में तीस हजार जीएसटी काटकर उसके एकाउंट में सत्तर लाख रुपए आ भी चुके हैं। एक करोड़ की राशि मिलने पर बबलू मंडल के घर में उत्सव का माहौल है लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इतनी भारी भरकर धनराशि जीतने के बाद बबलू का सपना सच हो गया है और अब इन पैसों से वह अपने टूटे-फूटे घर को पक्का बनाएंगे।

बबलू मंडल ने कहा कि घर बनवाने के बाद उनके पास जो रुपए बचेंगे उसे वह बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए खर्च करेंगे इसके अलावा वह कुछ पैसों का इस्तेमाल बेसहारा लोगों की मदद के लिए भी करने वाले हैं। बता दें कि वित्तीय जोखिम को समझते हुए इस खेल को मनोरंजन के तौर पर ही खेलना चाहिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार