नई दिल्ली, 6 मई (CRICKETNMORE)| चोट का सिलसिला केदार जाधव का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। बीते साल मांसपेशियों में समस्या के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने वाले इस मध्य क्रम के बल्लेबाज को अब कंधे की चोट ने जकड़ लिया है।
जाधव की चोट इसलिए और गंभीर समस्या है क्योंकि जाधव भारत की वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा हैं। 

Advertisement

जाधव को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में चोट लग गई थी। 

Advertisement

जाधव चोट के कारण बाहर चले गए थे लेकिन इस मामले से जुड़े एक शख्स ने बताया है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाएगी। वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई से हो रही जबकि भारत को अपना पहला मैच पांच जून को खेलना है, लेकिन जाधव का आईपीएल के आगामी मैचों में खेलना मुमकिन नहीं है। 

 

उन्होंने कहा, "यह हल्की चोट है और ऐसे में सावधानी बरतना ज्यादा अच्छा होता है। कंधा उतर जाने की अपेक्षा यह चोट ग्रेड वन की ट्रॉमा चोट है। आप हालांकि हल्की मोच को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन वह दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाएंगे।"

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "वह प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे क्योंकि जब टीम वर्ल्ड कप के लिए जाएगी तब तक उनका फिट होना जरूरी है।"

रविवार को हुए मैच के बाद चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लैमिंग ने कहा था कि जाधव का ध्यान अब वर्ल्ड कप की तरफ चला गया है क्योंकि वह अब आईपीएल के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। 

Advertisement

फ्लेमिंग ने कहा, "जाधव का एक्सरे और स्कैन हुआ है। हमें उनके ठीक होने की उम्मीद है। मुझे नहीं लगता कि मैं अब उन्हें इस लीग में आगे के मैचों में देख सकूंगा। इसलिए अब उनका ध्यान वर्ल्ड कप की तरफ मुड़ गया है। वह आरामदायक स्थिति में नहीं हैं लेकिन हमें हमारे विश्लेष्ण में सटीक होने की जरूरत है। उम्मीद है कि कुछ गंभीर न हो।"

जाधव को चोट मैच में पंजाब की पारी के 14वें ओवर में लगी थी जब जाधव ने रवींद्र जडेजा की ओवर थ्रो को रोकने के लिए बाएं तरफ डाइव लगाई थी। इसके तुरंत बाद जाधव ने फिजियो टॉमी सिमसेक के साथ मैदान छोड़ दिया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार