कोलंबो, 21 जुलाई (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिंहली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 338 रनों पर रोक दिया। 

Advertisement

महाराज ने इस मैच की पहली पारी में 129 रन देकर नौ विकेट लिए। वह ऐसा करने वाले कुल 19वें और हग टेफील्ड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

टेफील्ड ने 1957 में इंग्लैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 113 रन देकर नौ विकेट लिए थे। 

 

अभी तक सिर्फ जिम लेकर (10/53) और पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (10/74) ने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। 

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के 141 के इतिहास में महाराज दूसरे बाएं हाथ के खिलाड़ी है, जिसनें एक पारी में 9 विकेट लिए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के रंगना हेराथ ने साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। 

महाराज ने पहले दिन का अंत आठ विकेट के साथ किया था। दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने रंगना हेराथ (35) को आउट कर अपने नौ विकेट पूरो किए। एक विकेट कागिसो रबादा के हिस्से आया। 

Advertisement

महाराज के प्रदर्शन को हालांकि उनकी टीम के बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और साउथ अफ्रीका पहली पारी में 124 रनों पर ढेर हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार