20 फरवरी। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन आखिरकार क्रिकेट के हर एक प्रारूप से संन्यास लेने वाले हैं। इस बात की खबर पीटरसन ने खुद इंस्टाग्राम पर दे दी है।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर केविन पीटरसन ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भावुक होते हुए एक खास मैसेज लिखा है। पीटरसन ने सीधे तौर पर लिखा है।

पीटरसन ने अपनी पत्नी, बच्चों और खेल में उनके साथ खेले सभी क्रिकेटकों को धन्यवाद करते हुए अपने सफर को शानदार बताया और कहा कि अब खेल को अलविदा कहने का समय है।

आपको बता दें कि केविन पीटरसन ने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेलकर 8181 रन बनाए। इसके अलावा 136 वन-डे मैचों में उन्होंने 4440 रन बनाए। 37 टी20 मैच में 1176 रन बनानें का कमाल कर दिखाया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार