Afghanistan vs Sri Lanka: अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अधिकारियों ने मंगलवार (10 मार्च) को पुष्टि की है कि उन्होंने मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से, श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरा (यूएई) में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया है।  

Advertisement

दोनों टीमों के बीच 13 से 25 मार्च तक तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जानी थी। 

Advertisement

एसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव नसीब खान ने मंगलवार को क्रिकबज से बातचीत में कहा, "हां, श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज स्थगित कर दी गई है।" "फ्लाइट्स, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय परिस्थितियों को लेकर कुछ दिक्कतें थीं।"

उन्होंने कहा, "हमने इन मैचों को श्रीलंका में कराने के लिए दूसरा विकल्प भी देखा और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ लगातार संपर्क में रहे। हालांकि, उस समय यूएई से श्रीलंका के लिए कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, इतने कम समय में प्रोडक्शन, होटल, ग्राउंड बुकिंग और सिक्योरिटी का इंतज़ाम करना काफी मुश्किल था। इसलिए, हमने आखिरकार इसे स्थगित का फैसला किया। "

नसीब ने बताया कि  अब यह सीरीज इस साल के अंत में खेली जाएगी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

यह नए कप्तान इब्राहिम जादरान की अगुआई में अफगानिस्तान की पहली टी-20 सीरीज होने वाली थी। टी-20 वर्ल्ड कप पहले राउंड में ही बाहर होने के बाद एसीबी ने राशिद खान की जगह इब्राहिम को टीम की कमान सौंपी थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार