इंग्लैंड का भारत दौरा शुरू होने से पहले पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय टीम को कहा था कि वो ऑस्ट्रेलिया में जीत का जश्न ज्यादा ना मनाएं क्योंकि इंग्लिश टीम भारत आ रही है। अब इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 227 रनों से करारी शिकस्त देकर पीटरसन में और जोश भर दिया है।

Advertisement

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड की जीत के बाद एक और बार हिंदी में ट्वीट करके भारतीय टीम की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीटरसन ने कहा है कि उन्होंने पहले ही टीम इंडिया को चेताया था कि ऑस्ट्रेलिया में जीत का जश्न इतना ना मनाएं कि इंग्लैंड हावी हो जाए।

Advertisement

इस पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'इंडिया, याद है मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था।'

पीटरसन के इस ट्वीट की खास बात ये है कि ये ट्वीट भी उन्होंने हिंदी में लिखा है। हालांकि, अगर चेन्नई टेस्ट की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया और अब भारतीय टीम की निगाहें 13 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार