सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के नौंवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 150 रन पर रोक दिया। हालांकि, मुंबई के लिए अंतिम ओवरों में कीरोन पोलार्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

अपनी तेज़तर्रार पारी के दौरान पोलार्ड ने तीन छक्के भी लगाए लेकिन उनका एक छक्का ना सिर्फ इस मैच का बल्कि अब तक खेले गए आईपीएल 2021 का सबसे लंबा छक्का था। पोलार्ड का ये छक्का 105 मीटर दूर गया और इतना लंबा छक्का देखकर डगआउट में बैठे मुंबई के सारे खिलाड़ियों ने ताली बजानी शुरू कर दी।

Advertisement

आपको बता दें कि मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 40 रन और अंत में कीरोन पोलार्ड के 22 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए हैं।

हैदराबाद की तरफ से विजय शंकर और मुजीब उर रहमान ने दो-दो विकेट लिए जबकि खलील अहमद ने एक विकेट लिया। अगर हैदराबाद के जवाब की बात की जाए तो जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही 50 रन बना डाले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार