13 अगस्त, न्यूजीलैंड (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड गर्ट स्मिथ से शादी कर ली है। ट्रेंट बोल्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके इस बारे में बताया है। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS
गौरतलब है कि गर्ट स्मिथ को ट्रेंट बोल्ट ने पिछले साल जून माह में मेलबर्न में प्रपोज किया था। ट्रेंट बोल्ट की वाइफ गर्ट स्मिथ एक स्कूल टीचर हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी वाईफ के साथ फोटो पोस्ट करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने लिखा है कि ये मेरे लाइप का सबसे शानदार दिन है। ट्रेंट बोल्ट की शादी में बोल्ट के परिवार और उनके अजीज दोस्त शरीक हुए थे ।
गौरतलब है कि ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में केकेआर टीम के लिए खेलते हैं। उन्हें केकेआर ने 5 करो़ड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट एक अहम तेज गेंदबाज हैं और अबतक टेस्ट क्रिकेट में 50 टेस्ट मैच में 190 विकेट तो वहीं 51 वनडे मैच खेलकर 90 विकेट चटका लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए 14 टी -20 मैच भी खेल चुके हैं।
A post shared by Trent Boult (@trrrent_) on