27 मार्च। नीतीश राणा की 34 गेंद पर 63 रन और रॉबिन उथप्पा (67) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर केकेआऱ ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। स्कोरकार्ड
Advertisement
वहीं आंद्रे रसल ने एक बार फिर ईडन गॉर्डन के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से जलवा दिखाया और 17 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रसेल ने 3 चौके और 5 छक्के जमाए।
वहीं किंग्स इलेवन के गेंदबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए। केकेआऱ के बल्लेबाज बड़े आसानी के साथ शॉट्स खेलने में सफल रहे। मोहम्मद शमी, वरूण चक्रवर्ती और हरडस विलोजेन के खाते में 1-1 विकेट आए। इसके अलावा एंड्रयू टाई के खाते में भी 1 विकेट आए।
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।