West Indies VS Scotland: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि कप्तानी एक मुश्किल अनुभव है। अगर उन्हें इस बात की जानकारी रही होती, तो बहुत कम उम्र में उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी को स्वीकार नहीं किया होता।
23 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के कप्तान बनाए गए जेसन होल्डर ने जियोस्टार पर कहा, "जब मैंने कप्तानी संभाली, तो मुझे नहीं पता था कि मैदान के बाहर मुझे इतना कुछ करना होगा। जब मैंने इसे स्वीकार किया, तो मैंने इसे मैदान पर प्रदर्शन और गेम के दौरान खिलाड़ियों को मैनेज करने के नजरिए से ज्यादा देखा, लेकिन उस समय कप्तानी संभालना और मैदान के बाहर की सभी चीजों, जिसमें चयन और ये सभी अलग-अलग चीजें शामिल हैं, से निपटना मुश्किल था।"
उन्होंने कहा, "हालांकि, मुझे नहीं लगता कि अगर मैं उस अनुभव से नहीं गुजरा होता, तो मैं आज वह इंसान होता जो मैं हूं। मुझे जिंदगी में इसका कोई अफसोस नहीं है, लेकिन अगर मुझे तब पता होता जो मुझे अब पता है, तो शायद मैंने उस समय यह काम नहीं किया होता। अब यह समझते हुए कि कप्तानी में क्या होता है और देश का नेतृत्व करने का क्या मतलब है, शायद मैंने अपने करियर में इतनी जल्दी यह काम नहीं किया होता।"
2016 विश्व कप कैंपेन को याद करते हुए होल्डर ने कहा, "2016 का वह कैंपेन मुश्किल था, खासकर शुरुआत में। जब हम आए, तो हमारे पास कपड़ों और अनुबंध को लेकर दिक्कतें थीं। विश्व कप में जाने पर संशय था, लेकिन धीरे-धीरे, हमने चीजों को ठीक किया और एक साथ आए। यही हमारी ड्राइविंग फोर्स बन गई। हम यह साबित करना चाहते थे कि हम बेहतर हैं और हमारे साथ बेहतर बर्ताव किया जाना चाहिए।"
होल्डर ने कहा कि जब मैंने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था, उस समय मेरी यही इच्छा थी कि टीम को बेहतर स्थिति में छोड़कर जाऊं।
2016 विश्व कप कैंपेन को याद करते हुए होल्डर ने कहा, "2016 का वह कैंपेन मुश्किल था, खासकर शुरुआत में। जब हम आए, तो हमारे पास कपड़ों और अनुबंध को लेकर दिक्कतें थीं। विश्व कप में जाने पर संशय था, लेकिन धीरे-धीरे, हमने चीजों को ठीक किया और एक साथ आए। यही हमारी ड्राइविंग फोर्स बन गई। हम यह साबित करना चाहते थे कि हम बेहतर हैं और हमारे साथ बेहतर बर्ताव किया जाना चाहिए।"
Also Read: LIVE Cricket Score
2012 और 2016 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने दो ग्रुप मैच जीतकर वेस्टइंडीज अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।