कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीज़न से पहले सस्पेंस खत्म करते हुए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाईजी ने सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताते हुए उन्हें आईपीएल 2025 के लिए कप्तान बनाया है। रहाणे को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में 1.50 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा गया था और अब वो टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि रिंकू सिंह या वेंकटेश अय्यर जैसे युवा चेहरों में से किसी को कप्तान बनाया जाएगा लेकिन फ्रेंचाईजी ने फैंस को हैरान करते हुए रहाणे को चुना। इसके साथ ही वेंकटेश अय्यर को उप कप्तान बनाया गया है जो दर्शाता है कि केकेआर आगे आने वाले समय में वेंकटेश अय्यर को कप्तान के रूप में देख रही है और इसीलिए उन्हें रहाणे के अंडर उप कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हम अजिंक्य रहाणे जैसे किसी खिलाड़ी को पाकर खुश हैं, जो एक लीडर के रूप में अपने अनुभव और परिपक्वता के साथ आते हैं। वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए एक फ्रैंचाइज़ी खिलाड़ी रहे हैं और उनमें नेतृत्व के कई गुण हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वो मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि हम अपने खिताब की रक्षा करने वाले हैं इसलिए हमें इस टीम से काफी उम्मीदें हैं।"

कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद रहाणे ने कहा, "केकेआर की अगुआई करने का मौका मिलना सम्मान की बात है, जो आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक रही है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है। मैं सभी के साथ मिलकर काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं।"

देश के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाने वाले रहाणे ने आईपीएल में कुल 25 बार कप्तानी की है। उन्होंने आईपीएल 2018 और आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की कप्तानी की और आईपीएल 2017 में एक मैच में राइजिंग पुणे सुपर जायंट (आरपीएसजी) का नेतृत्व किया। पिछले साल, उन्होंने मुंबई को 27 वर्षों में अपना पहला ईरानी कप खिताब दिलाया। ऐसे में केकेआर को इस सीजन रहाणे से भी काफी उम्मीदें होंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार