मुंबई, 15 जनवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को भारत दौरे पर आने पर फ्रेंचाइजी के एक फैन ने 2015 आईपीएल की जर्सी भेंट में दी है। कमिंस को कोलकाता ने इस साल 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

कमिंस इससे पहले भी कोलकाता के लिए खेल चुके हैं। फैन ने 2015 की फ्रेंचाइजी की वो जर्सी कमिंस को तोहेफ में दी है जिस पर उनका नाम लिखा है। कमिंस 2014 और 2015 में कोलकाता के लिए खेल चुके हैं।

Advertisement

कमिंस ने कहा, "मैं यहां भारत आकर खुश हूं। मैं यहां एक फैन से मिला जिसने मुझे कोलकाता की 2015 की जर्सी तोहेफे में दी। इसने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। मैं आने वाले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"

उन्होंने कहा, "ईडन गार्डन्स की मेरे पास कुछ यादें हैं। बच्चे के तौर पर मैंने यहां काफी क्रिकेट देखी है। मुझे यह स्टेडियम बेहद पसंद है।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार