आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 48वें मुकाबले में बीते मंगलवार, 29 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 14 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिल्ली के बॉलर कुलदीप यादव केकेआर के बैटर रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ते नज़र आए।

Advertisement

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव को गालियां पड़नी शुरू हो गई लेकिन अब डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह और कुलदीप यादव के बीच वायरल हुई घटना पर स्पष्टीकरण दिया है। केकेआर ने इन दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मीडिया (सनसनी) बनाम (दोस्तों के बीच का) हकीकत।'

Advertisement

केकेआर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो से साफ हो गया कि कुलदीप और रिंकू के बीच सबकुछ ठीक है लेकिन मीडिया ने इसे किसी और तरह से ही पेश किया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार