भारतीय क्रिकेट के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भले ही पूरी दुनिया के फेवरिट खिलाड़ी हैं लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दोनों खिलाड़ियों को अपना पसंदीदा क्रिकेटर नहीं मानते हैं।

Advertisement

अक्षय क्रिकेट के काफी शौकीन हैं और उन्हें कई मौकों पर टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया है। हाल ही में जब अक्षय कुमार से उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ना तो विराट कोहली का नाम लिया और ना ही रोहित शर्मा को चुना।

Advertisement

अगर अक्षय के दो पसंदीदा क्रिकेटर्स की बात करें तो ये दो खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हैं। अक्षय की पसंद से विराट और रोहित के फैंस को थोड़ी नाराजगी हो सकती है लेकिन गब्बर और राहुल के फैंस काफी खुश होंगे।

वहीं, अगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धवन के प्रदर्शन की बात करें तो फिलहाल वो टीम इंडिया में वापसी के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं। अगर धवन के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 34 टेस्ट की 58 पारियों में 2315 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक, 5 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। धवन ने 145 वनडे मैचों में 6105 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 सेंचुरी और 33 फिफ्टी देखने को मिली हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार