दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने रविवार (18 मई) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ हुए आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 172.31 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के जड़े।  

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

Advertisement

राहुल आईपीएल के इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक जड़े है। राहुल ने इससे पहले पंजाब किंग्स औऱ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल में शतक जड़ा है। उन्होंने पंजाब और लखनऊ दोनों के लिए ही दो-दो शतक लगाए हैं। 

चौथे नंबर पर पहुंचे

राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में पांच शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे विराट कोहली (8 शतक), जोस बटलर (7 शतक) और क्रिस गेल (6 शतक) उनके आगे है। 

कोहली- गेल को पछाड़ा

Advertisement

राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा नाबाद शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक जड़ गए सभी पांच शतकों में वह नाबाद पवेलियन लौटे हैं। इस लिस्ट में उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने आईपीएल में चार-चार नाबाद शतक लगाए है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि राहुल का यह शतक दिल्ली की जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ और टीम को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने केएल राहुलके शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।  इसके जवाब में गुजरात ने 19 ओवर में बिना किसी नुकसान के जीत हासिल कर ली। गुजरात के लिए सुदर्शन ने नाबाद 108 रन और कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 93 रन की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार