ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर बल्लेबाजी करते समय केएल राहुल को हाथ में चोट लग गई जिसके बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज को फिजियो से कुछ उपचार लेते देखा गया। 

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि फीजियो राहुल के हाथ का ईलाज कर रहे हैं। राहुल की ये चोट कितनी गंभीर है ये कहना फिलहाल मुश्किल है लेकिन निर्णायक मुकाबले के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज के खेलने की संभावना है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में राहुल बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले काफी अच्छी लय में नजर आए हैं।

Advertisement

32 वर्षीय राहुल ने अब तक सीरीज में खेली गई छह पारियों में 47 की औसत से दो अर्धशतकों के साथ 235 रन बनाए हैं। वो भारत के लिए इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, राहुल दोनों मौकों पर शतक बनाने से चूक गए लेकिन बाकी बचे दोनों मैचों में उनसे एक शतक की उम्मीद होगी।

ब्रिस्बेन टेस्ट में राहुल की 84 रनों की पारी देखने के बाद कमेंटेटर दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि कर्नाटक में जन्मे इस बल्लेबाज की भारत को जरूरत है, खासकर विदेशी टेस्ट मैचों में तो बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि केएल राहुल के रूप में हमारे पास वो सलामी बल्लेबाज है जिसकी भारत को जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि वो उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। अगर अगले साल के भीतर कोई सीरीज ऐसी होती है जिसमें उनका स्कोर कम होता है, तो मुझे उम्मीद है कि लोगों की याददाश्त कमजोर नहीं होगी। हमें उनके द्वारा किए गए काम और आज उनके प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए। ये बहुत मायने रखता है। लोग अक्सर भूल जाते हैं कि कई टेस्ट क्रिकेटरों का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता है कि वो विदेश में क्या करते हैं। राहुल देश के लिए लंबे समय तक खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी जितना ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार